छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर दूसरा दिन भी चला बुलडोजर

  • धर्मांतरण आरोपी छांगुर बाबा की कोठी पर दूसरे दिन बुलडोजर
  • कोठी में मिला मिनी पावर हाउस, घोड़ा और विदेशी सामान
  • अब तक 1500 स्क्वायर फीट अवैध निर्माण ध्वस्त, बाकी गुरुवार को

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में धर्मांतरण रैकेट के मास्टरमाइंड छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन की आलीशान कोठी पर बुधवार को दूसरे दिन भी बुलडोजर चला। प्रशासन की टीम ने कोठी के भीतर 1500 स्क्वायर फीट में फैले अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। तहसीलदार राजेंद्र बहादुर के अनुसार, अब तक कुल 2041 स्क्वायर फीट में अवैध निर्माण की पुष्टि हुई है, जिसमें से 500 स्क्वायर फीट हिस्सा गुरुवार को तोड़ा जाएगा

कोठी में मिनी पावर हाउस, विदेशी ब्रांड और घोड़ा मिला
छांगुर बाबा की कोठी उतरौला-मनकापुर मेन रोड पर स्थित है। प्रशासन को यहां एक मिनी पावर हाउस, विदेशी ब्रांड के बाथरूम फिटिंग्स और एक घोड़ा मिला। वहीं, बाबा के 6 जर्मन शेफर्ड कुत्ते गांव वालों द्वारा ले जाए गए थे, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वापस लौटा दिए गए।

3 करोड़ की कोठी में धर्मांतरण का नेटवर्क
करीब 3 बीघे में फैली 3 करोड़ की लागत से बनी इस कोठी में 70 से ज्यादा कमरे और हॉल हैं, जिसमें से 40 कमरों वाले हिस्से को प्रशासन ने अवैध बताया है। ATS का दावा है कि यहीं से धर्मांतरण का पूरा नेटवर्क संचालित होता था।

कोठी के चारों ओर तार लगी बाउंड्री वॉल और 10 CCTV कैमरे लगे हैं। रात में बाउंड्री पर करंट दौड़ाया जाता था, ताकि कोई अंदर घुस न सके। कोठी तक पहुंचने के लिए 500 मीटर की प्राइवेट रोड बनाई गई है।

Related Posts

गांदरबल में सेना का ऑपरेशन, एक आतंकी ढेर

श्रीनगर: गांदरबल में सेना और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में बुधवार सुबह एक आतंकवादी को मार गिराया गया। यह ऑपरेशन मंगलवार रात से जारी था और सुरक्षा बलों को इसमें…

Continue reading
लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन संशोधन बिल पास

नई दिल्ली: लोकसभा ने बुधवार को आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2026 को वॉयस वोट से पास कर दिया। इस बिल के जरिए अमरावती को राज्य की एकमात्र और स्थायी…

Continue reading