मोहनलालगंज में बस हादसा – दर्जनों यात्री घायल

  • गलत दिशा से आ रही कार को बचाने में बस हुई बेकाबू

  • बस दुकान और बिजली के पोल से टकराई

  • एक दर्जन से अधिक यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

लखनऊ। लखनऊ-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना मोहनलालगंज क्षेत्र में स्थित गोपालखेड़ा कट के पास हुई, जब लखनऊ से उन्नाव की ओर जा रही एक प्राइवेट बस सामने से आ रही एक गलत दिशा की कार को बचाने के प्रयास में संतुलन खो बैठी। बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराते हुए एक बंद दुकान में जा घुसी। हादसे के समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को मोहनलाल सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है।

हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और बस को सड़क से हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading