
- कंपनी ने हासिल किया 75% ऑर्डर इनफ्लो टारगेट
- ICICI की रिपोर्ट: Q4 प्रॉफिट में गिरावट का अनुमान
- डिफेंस के साथ 20 अन्य सेक्टर्स में कर रही मैन्युफैक्चरिंग
नई दिल्ली। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयरों में रविवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। आकाशतीर एयर डिफेंस सिस्टम बनाने वाली इस नवरत्न कंपनी का शेयर आज 3% की तेजी के साथ अपने 52-वीक हाई पर पहुंच गया। हालांकि बाद में मुनाफावसूली के चलते इसमें थोड़ी गिरावट आई और यह 0.37% ऊपर 365 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
BEL आज यानी 19 मई को वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी करने वाली है। Q4 रिजल्ट्स से पहले शेयरों में तेजी निवेशकों की उम्मीदों को दर्शाती है।
Q4 नतीजों से पहले शेयरों में तेजी
BEL के शेयर ने बीते कुछ समय में दमदार प्रदर्शन किया है:
पिछले एक महीने में 22% की बढ़त
छह महीने में 31% रिटर्न
एक साल में 33% की बढ़त
वर्ष 2025 में अब तक (जनवरी से) 25% की तेजी
कंपनी का वर्तमान मार्केट कैप 2.67 लाख करोड़ रुपये है, जो इसे डिफेंस सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल करता है।
2025 के लिए ऑर्डर इनफ्लो का 75% टारगेट हासिल
BEL ने 2025 के लिए गाइडेड ऑर्डर इनफ्लो टारगेट का 75% हिस्सा पहले ही हासिल कर लिया है। हालांकि, ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार BEL अपने ऑर्डर इनफ्लो गाइडेंस से चूक सकती है। रिपोर्ट में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 15.9% की गिरावट और Q4 में ₹1,499.80 करोड़ तक के गिरने का अनुमान लगाया गया है।
सिर्फ डिफेंस नहीं, 20 अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड सिर्फ डिफेंस के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि अन्य कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी काम कर रही है। BEL रक्षा मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी है और आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स और उपकरण बनाती है।
कंपनी के मुख्य उत्पाद और सेवाएं:
सैटेलाइट इंटीग्रेशन और स्पेस इलेक्ट्रॉनिक्स
EV चार्जिंग स्टेशन
नेटवर्क और साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशंस
एयरपोर्ट, रेलवे और मेट्रो प्रोजेक्ट्स
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVMs)
टेलीकॉम प्रोडक्ट्स और मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स
वर्तमान में BEL में 8,832 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं।
नज़र Q4 नतीजों पर
वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के परिणाम आज जारी होने हैं। अब बाजार की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि BEL अपने प्रदर्शन से निवेशकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है। यदि नतीजे सकारात्मक रहे, तो BEL के शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है








