
- सेंसेक्स 900 अंक चढ़कर 81,800 के पार, निफ्टी में 300 अंकों की उछाल
- टेक महिंद्रा, इंफोसिस और जोमैटो के शेयर 3% तक मजबूत
- NSE के IT और FMCG सेक्टर में सबसे ज़्यादा तेजी
नई दिल्ली। शुक्रवार 23 मई को भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में तेज़ी के साथ खुला। सेंसेक्स 900 अंकों की उछाल के साथ 81,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में करीब 300 अंक की बढ़त के साथ यह 24,900 के स्तर को पार कर गया।
सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि सिर्फ सनफार्मा में गिरावट रही। टेक महिंद्रा, इंफोसिस और जोमैटो के शेयरों में 3% तक की तेजी रही। वहीं, ITC और HCL टेक सहित कुल 8 शेयरों में 1% तक का उछाल देखा गया।
निफ्टी के 50 में से 48 शेयर हरे निशान में हैं, केवल दो में गिरावट रही। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो NSE का IT इंडेक्स 1.91%, FMCG 1.30% और रियल्टी इंडेक्स 0.64% चढ़ा। फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में 1% की गिरावट दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें-IMF ने पाकिस्तान को मिले बेलआउट पैकेज का किया बचाव
अमेरिका के शेयर बाजारों में हलचल
22 मई को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स 41,859 पर फ्लैट बंद हुआ, जबकि नैस्डेक कंपोजिट 0.28% यानी 53 अंक चढ़कर 18,926 पर पहुंचा। S&P 500 मामूली गिरावट के साथ 5,843 के स्तर पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशकों का भरोसा कायम
22 मई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में 5,045 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। यह संकेत है कि विदेशी निवेशकों का भारतीय बाजारों पर भरोसा बरकरार है।
बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO आज बंद, लिस्टिंग 28 मई को
डीजल, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पुर्जे बनाने वाली कंपनी बेलराइज इंडस्ट्रीज का IPO आज बंद हो रहा है। बुधवार 21 मई को खुले इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग के ज़रिए कंपनी 2,150 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसमें 23.89 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। खास बात यह है कि कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर्स OFS के तहत कोई भी शेयर नहीं बेच रहे।
बेलराइज के शेयर 28 मई को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे।








