पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उर्दू अनुवादक को भावभीनी विदाई

अंबेडकरनगर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी मु0 शुजाउद्दीन खाँ और उर्दू अनुवादक युसूफद्दीन खाँ को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर द्वारा सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।विदाई समारोह में प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। युसूफद्दीन खाँ 12 अक्टूबर 1995 को उर्दू अनुवादक के पद पर भर्ती हुए थे, जबकि मु0 शुजाउद्दीन खाँ 1 अगस्त 1986 को आरक्षी के पद से सेवा में जुड़े थे।पुलिस विभाग ने दोनों कर्मचारियों की लंबी सेवा को सराहा और उनकी सेवानिवृत्ति के बाद सुखमय, मंगलमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर सभी उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button