ब्राह्मण समाज पर हो रहे हमलों के खिलाफ जागरूकता का आह्वान

अंबेडकर नगर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अकबरपुर में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अंबेडकर नगर की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक आत्माराम तिवारी ने की, जबकि संचालन संगठन मंत्री राजेंद्र प्रसाद दुबे द्वारा किया गया।

बैठक में जिलेभर से आए संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज को सोच-समझकर एकजुट होने की आवश्यकता है, क्योंकि समाज पर चौतरफा हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन ही वह माध्यम है, जिसके जरिए समाज पर हो रहे हमलों का संगठित और वैचारिक जवाब दिया जा सकता है।

गरीब ब्राह्मणों की सहायता और कन्याओं के विवाह में सहयोग का संकल्प
संगठन मंत्री बलराम मिश्रा ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज में कई लोग गरीबी में जीवन बिता रहे हैं, ऐसे में संगठन को उनके कन्याओं के विवाह में यथाशक्ति सहयोग करना चाहिए।

साथ ही उन्होंने यह भी प्रस्तावित किया कि गरीब ब्राह्मण बच्चों को गुरुकुलों में संस्कारित शिक्षा दिलाने की योजना बनाई जाए, जिससे भविष्य में समाज को योग्य विद्वान ब्राह्मण मिल सकें।

आलापुर सीट सामान्य किए जाने के संघर्ष को मिलेगा महासभा का साथ
बैठक में आलापुर विधानसभा क्षेत्र को सामान्य सीट बनाए जाने की मांग को लेकर चल रहे जनसंघर्ष पर भी चर्चा हुई। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो ब्राह्मण महासभा भी संघर्ष को पूर्ण समर्थन देगी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading