पदार्पण मैच में शतक लगाने का अनुभव बयां नहीं किया जा सकता: अय्यर

कानपुर। गुरुवार को श्रेयस अय्यर इस उम्मीद से 11 बजे बिस्तर पर लेटे कि उन्हें अच्छी नींद आएगी। उन्होंने दो सत्रों तक बल्लेबाज़ी की थी और थके हुए थे, इसलिए यह उम्मीद काल्पनिक नहीं थी।हालांकि वह सुबह पांच बजे ही जग गए और इसके बाद उन्हें नींद नहीं आई। वह बस सोचते रहे कि वह आगे किस तरह बल्लेबाज़ी करेंगे और कैसे पहले मैच में ही अपना शतक पूरा करेंगे। जो उन्होंने सोचा था, वैसा ही हुआ और वह पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। अय्यर ने दूसरे दिन के खेल के बाद कहा, ‘जब मैं कानपुर आया तो मुझे नहीं पता था कि मैं खेलने जा रहा हूं। राहुल सर और कप्तान रहाणे मेरे पास आए और उन्होंने इसकी जानकारी दी। इससे पहले मैंने लगभग तीन साल पहले ईरानी ट्रॉफ़ी मैच में लाल गेंद से क्रिकेट खेला था।

इसलिए मैंने इसे एक मौक़ा और चुनौती दोनों रूप में लिया।’ उन्होंने कहा , ‘जब आप लंबे समय से सीमित ओवर क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो लाल गेंद की क्रिकेट में आना आसान नहीं होता है। तकनीक, खेलने के तरीक़े से लेकर सोचने का तरीक़ा बदल जाता है। लेकिन मैं इन सबके बारे में अधिक सोचने की बजाय सिर्फ़ खेल के बारे में सोच रहा था। मुझे पता था कि मेरे अंदर कौशल है। कप्तान और कोच ने भी मुझे आत्मविश्वास दिया। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे कुछ भी बदलने की ज़रूरत नहीं है और अपना नैसर्गिक खेल दिखाने की ज़रूरत है। इसी माइंडसेट के साथ मैं मैदान पर उतरा था।’

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *