तेज आवाज में डीजे बजाने पर 12 संचालकों और आयोजकों पर केस

  • अंबेडकरनगर के विद्युतनगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी में तेज आवाज में डीजे बजाए गए
  • पुलिस ने 12 डीजे संचालकों और आयोजकों पर केस दर्ज किया
  • सभी डीजे सीज कर पुलिस अभिरक्षा में लिए गए
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। जुलूस ए मोहम्मदी में मानक के विपरीत तेज आवाज में डीजे बजाने पर पुलिस ने 12 डीजे संचालकों और आयोजक अंजुमन व्यवस्थापकों पर केस दर्ज किया है। सभी डीजे सीज कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिए गए हैं।
बीते शुक्रवार को निकाले गए जुलूस में डीजे के इस्तेमाल पर रोक की अपील टांडा के गूगल इवेंट डायरेक्टर कारी जमाल अशरफ निजामी ने पहले ही की थी। बावजूद इसके जुलूस में तेज ध्वनि वाले डीजे चलाए गए। जुलूस समाप्त होने के बाद टांडा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनू डीजे चिंतौरा, कृष्णा डीजे कटेहरी, गुमनाम बादशाह डीजे बरियावन, चांद डीजे राबीपुर अकबरपुर, रवि डीजे अलीगंज, डायमंड डीजे खासपुर, शिवम डीजे टांडा, राजन डीजे सहित बुकिंग कराने वाले आयोजकों के नाम मुकदमे में दर्ज किए। इसी क्रम में गूगल इवेंट डीजे, अभिषेक हाइटेक डीजे, अमरजीत ईवेंट डीजे ममरेजपुर टांडा और अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। टांडा प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह और अलीगंज प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि नियम विरुद्ध डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।  –

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading