नवविवाहिता को सात दिन तक बंधक बनाने का गंभीर आरोप, दर्ज हुआ केस

अम्बेडकर नगर। के  मालीपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के मात्र चार माह बाद नवविवाहिता के साथ उसके ससुरालीजनों द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की वारदात हुई। आरोप है कि उसके पति सहित सात ससुरालीजन ने उसे सात दिनों तक बंधक बनाकर जलाने और जान से मारने की धमकी दी।

सात मार्च को हुई थी शादी, दहेज में दिया था पांच लाख नकद और घर के इलेक्ट्रॉनिक्स

मालीपुर के रहने वाली चुलबुली की शादी गत 6 मार्च को जौनपुर जिले के शाहगंज के डिहवा भादी गांव के आरोहण अग्रहरि से हुई थी। शादी के समय दुल्हन पक्ष ने दहेज में टीवी, फ्रिज, आभूषण के साथ-साथ पांच लाख रुपये नकद भी दिया था। इसके बावजूद दहेज के लिए दबाव नहीं थमा और ससुरालीजनों ने नवविवाहिता से चारपहिया वाहन की मांग शुरू कर दी।

पति सहित ससुर, देवर, ननद, जेठानी और जेठ ने मिलकर किया उत्पीड़न

सूत्रों के अनुसार, ससुर छोटेलाल, ननद बरखा, बहनें अंजली और पिंकी, जेठानी संध्या, जेठ दुर्गेश और पति आरोहण अग्रहरि ने मिलकर नवविवाहिता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। शिकायत के बाद समझौते की कोशिश की गई, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ।

12 सितंबर को घर के कमरे में बंधक बनाकर की गई जघन्य वारदात

जब नवविवाहिता 12 सितंबर को पुनः ससुराल आई, तो उसे दुकान के एक कमरे में बंद कर सात दिनों तक बंधक रखा गया। इस दौरान उसे जलाने की कोशिश की गई और बार-बार जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान उसे भोजन और पानी तक की सुविधा भी ठीक से नहीं दी गई।

Related Posts

सेफर इंटरनेट डे पर कलेक्ट्रेट में जागरूकता कार्यशाला

अम्बेडकरनगर। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन जोखिमों को देखते हुए ‘सेफर इंटरनेट डे’ के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया…

Continue reading
अंबेडकरनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन

अंबेडकरनगर। जनपद में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों में कृमिरोग संक्रमण की दर कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का…

Continue reading