उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज- बारिश और लू का दोहरा प्रभाव

  • 14 जिलों में बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट
  • 12 जिलों में हीटवेव का खतरा, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना
  • पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, तापमान में तेजी से वृद्धि

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के 14 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जबकि राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने 12 जिलों को हीटवेव के खतरे के दायरे में रखा है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। राज्य के पश्चिमी जिलों में सोमवार को बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बरेली, रामपुर सहित 14 जिलों में आज तेज़ हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। अनुमान है कि हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट महसूस की जा सकती है।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि ईरान से उठे पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम हो रहा है और आज दोपहर बाद यह उत्तर प्रदेश से पूरी तरह विदा ले लेगा। इसके बाद प्रदेश में तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी हो सकती है। मई के पहले सप्ताह में कई क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री को पार कर सकता है।

वहीं दूसरी ओर, मथुरा, आगरा, इटावा, मैनपुरी, कानपुर, फतेहपुर, बांदा जैसे जिलों में लू की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने इन 12 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में दिन में लू जैसे हालात बन सकते हैं, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading