उत्तराखंड दौरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में किए दर्शन

  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार उत्तराखंड दौरे पर
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में किए दर्शन
  • देहरादून में अधिकारियों संग करेंगे बैठक

उत्तराखंड। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने रविवार को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इसके बाद वह उत्तरकाशी से देहरादून रवाना होंगे।

देहरादून पहुंचने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में राज्य के अधिकारियों और जिलाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मतदाता सूची और चुनाव तैयारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

शनिवार को ज्ञानेश कुमार ने भारत-चीन सीमा से लगे वाइब्रेंट विलेज हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा आगामी चुनावी तैयारियों और सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्वाचन व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button