यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में भीषण आग

घटना यमुना एक्सप्रेस-वे, राया थाना क्षेत्र में हुई

बस में सवार थे 10 महिलाएं और 10 बच्चे सहित कुल 30 यात्री

प्रारंभिक जांच में टायर फटना कारण माना जा रहा है

मथुरा। गुरुवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती एक बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, और उन्होंने खिड़की और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई

फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित रहा।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह 5:15 बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के राया थाना क्षेत्र में हुई। स्लीपर बस (UP 90 AT 8837) बांदा से दिल्ली जा रही थी, जिसमें 10 महिलाएं और 10 बच्चे समेत कुल 30 यात्री सवार थे।

थाना प्रभारी रवि भूषण शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में टायर फटना आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस में बैठाकर आगे भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button