भवनों और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन शैक्षणिक भवनों, अन्य संरचनाओं और परिसर में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की।
उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य स्वीकृत आगणन और तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कराए जाएं। निर्माण गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।
अक्टूबर तक पूरा होगा विद्यालय निर्माण
अधिकारियों ने जिलाधिकारी को बताया कि परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को शेष कार्यों में और गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि विद्यालय का उपयोग निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके।









