यूपी सरकार ने मंत्रियों की फाइनेंशियल पावर बढ़ाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंत्रियों को 50 करोड़ तक के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने की शक्ति दी है। पहले यह सीमा सिर्फ 10 करोड़ थी। इसके अलावा 50 करोड़ से 150 करोड़ तक के प्रोजेक्ट्स की मंजूरी वित्त मंत्री देंगे, जबकि 150 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट्स की मंजूरी मुख्यमंत्री करेंगे।

साथ ही, राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब उनका मानदेय हर महीने तय तारीख पर मिलेगा। इसके लिए सरकार केंद्र से फंड के इंतजार में नहीं रहेगी, बल्कि राज्य के बजट से समय पर भुगतान करेगी।

सीएम योगी ने शुक्रवार को वित्त विभाग की हाईलेवल समीक्षा की। इस दौरान यूपी में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button