लखनऊ में कक्षा-9 की छात्रा खून से लथपथ मिली

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के शहीद पथ पर 9वीं की छात्रा मानसी रजनीखंड, आशियाना सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में मिली। गंभीर हालत में उसे एसजीपीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां 5 दिन से उसका इलाज चल रहा है। अभी तक छात्रा होश में नहीं आई है।

मानसी की मां ने उसके दोस्तों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के समय मानसी दोस्तों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने गई थी। उसके दो दोस्त अभी फरार हैं।

परिवार के अनुसार, मानसी को शुरू में निखिल ने कॉल करके बाहर जाने के लिए कहा था, लेकिन जब मना किया गया तो उसकी दोस्त शीजा श्रीवास्तव ने उसे अपने साथ ले जाने की बात कही और मानसी उनके साथ चली गई। पुलिस घटना की पूरी पड़ताल कर रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *