सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस से सफाई कर्मचारी की मौत

कानपुर। कानपुर के पनकी इलाके के सुंदर नगर में मंगलवार को सीवर सफाई के दौरान एक सफाई कर्मचारी की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजयनगर, अंबेडकर नगर निवासी अनिल उर्फ पप्पू (35) के रूप में हुई है। बताया गया कि ठेकेदार की ओर से किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

तीन साथियों संग निकले थे काम पर

मृतक अनिल के भाई छेदीलाल ने बताया कि उसका भाई पिछले एक साल से जल संस्थान के ठेकेदार कमलेश और सुपरवाइजर सौरभ के अधीन काम कर रहा था। मंगलवार सुबह अनिल अपने साथी छोटेलाल (निवासी जरौली) और बिरजू (निवासी विजयनगर) के साथ काम पर निकला था।

नाले में उतरते ही बेहोश हो गया अनिल

सुंदर नगर में करीब 10 फीट गहरे नाले की सफाई की जा रही थी। अनिल को बिना सुरक्षा उपकरणों के नाले में उतारा गया, जबकि उसके दोनों साथी बाहर खड़े थे। नाले में उतरते ही अनिल जहरीली गैस के संपर्क में आकर बेहोश हो गया। जब काफी देर तक कोई आवाज नहीं आई तो छोटेलाल और बिरजू नाले में उतरे और अनिल को बाहर निकालकर हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पत्नी को लगी जैसे बिजली, बेहोश होकर गिरी

मौत की खबर मिलते ही अनिल की पत्नी संतोषी बेहोश हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में गर्भवती पत्नी और ढाई साल की बेटी परी है।

ठेकेदार मौके से फरार, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

हादसे की खबर मिलते ही ठेकेदार मौके से फरार हो गयापरिजनों ने ठेकेदार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading