अकबरपुर में स्वच्छता अभियान तेज

अकबरपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद अकबरपुर की स्वच्छ भारत मिशन टीम, आईईसी टीम और ट्रेनिंग पार्टनर टीम ने शनिवार को अमरौला वार्ड के मानस नगर कॉलोनी और संघतिया वार्ड के श्री कॉलोनी में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण का महत्व समझाया गया और घर-घर जाकर प्रशिक्षण दिया गया।

घर-घर जाकर दी जा रही जानकारी

अभियान में नगर पालिका की स्वच्छ भारत मिशन टीम से जिला कार्यक्रम प्रबंधक हृदयानंद यादव, अवर अभियंता जलकल शैलेंद्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी जसवंत सिंह यादव, सफाई नायक अमित श्रीवास्तव और अजय मौजूद रहे।
ट्रेनिंग पार्टनर टीम की सदस्याएं सरिता, निशा, शशि यादव और सोनल कुमारी ने वार्ड के हर घर पर जाकर लोगों को बताया कि किस प्रकार वे अपने घर के कचरे को दो हिस्सों में बांट सकते हैं—गीला और सूखा।

टीम द्वारा घरों में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें निवासियों को बताया गया कि गीले कचरे को जैविक खाद में बदला जा सकता है, जबकि सूखे कचरे को रीसाइकलिंग के लिए अलग रखा जाना चाहिए।

घर-घर बांटे जा रहे स्टीकर और प्रशिक्षण सामग्री

अभियान के तहत प्रत्येक घर पर स्टीकर चिपकाए जा रहे हैं, जिन पर कचरा पृथक्करण की विधि और उसके लाभ की जानकारी दी गई है। टीम ने लोगों को बताया कि अलग-अलग डिब्बों में गीला और सूखा कचरा रखने से न केवल सफाई बनी रहती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलता है।
साथ ही, टीम ने लोगों को घरेलू स्तर पर होम कंपोस्टिंग के लिए प्रेरित किया ताकि घर से निकलने वाला गीला कचरा वहीं पर जैविक खाद के रूप में परिवर्तित हो सके।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *