मौसम साफ, गुनगुनी धूप के साथ ठंडी हवाएं, AQI खराब स्तर पर

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ और गुनगुनी धूप

रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, दिन का अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस

AQI 227, खराब स्तर पर, अगले 2-3 दिन तेज हवाओं और बारिश की संभावना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आज सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। सूरज की हल्की धूप निकली और 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान जताया है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 227 है, जो खराब स्तर माना जाता है।

विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले पड़ने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ रही हैं, जिसका असर राजधानी के तापमान पर भी पड़ेगा। आगामी दिनों में गलन और बढ़ सकती है, जिससे वायु गुणवत्ता पर और असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button