बादल फटा या क़हर टूटा- देखें तबाही के लाइव वीडियो

  • लगातार बारिश के बाद फटा बादल, गांव में तबाही का मंजर
  • रामबन में कुदरत का कहर, मलबे में दबी जिंदगियां
  • भारी बारिश से जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप, वाहन फंसे

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के सेरी बागना इलाके में रविवार सुबह भारी बारिश के बाद बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पुलिस और प्रशासन ने करीब 100 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। फिलहाल इलाके में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सूत्रों के अनुसार, बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में पहाड़ का मलबा गांव की तरफ बह आया, जिससे कई घर इसकी चपेट में आ गए। इस आपदा से गांव में दहशत का माहौल है।

बनिहाल में लैंडस्लाइड, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ठप
रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र में भी कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है। हाईवे पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। इसके अलावा किश्तवाड़-पद्दर मार्ग को भी बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के चलते यात्रा न करने की अपील की है।

वीडियो में दिखी तबाही
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहाड़ों से भारी मलबा गिर रहा है। एक वीडियो में कई टैंकर और वाहन मलबे में दबे हुए नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ होटल और घर भी इस मलबे की चपेट में आ गए हैं।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading