
- भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान दुनिया के सामने कराह रहा है
- सीएम योगी ने देशवासियों से सोशल मीडिया अफवाहों से सावधान रहने की अपील की
- सीएम ने महाराणा प्रताप की शौर्य और संघर्ष को याद किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महाराणा प्रताप की जयंती पर लखनऊ में कई महत्वपूर्ण बयान दिए। हुसैनगंज चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत हर हाल में विजयी है और इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कड़ा बयान देते हुए कहा कि पाकिस्तान अब अपने वजूद के लिए जूझ रहा है और आने वाले समय में यह देश अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ता हुआ दिखाई देगा।
पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग, आतंकवाद में शामिल
सीएम योगी ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा की गई शरारत का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने बहादुरी से इसका करारा जवाब दिया। पाकिस्तान अब दुनिया के सामने कराह रहा है, और यह साफ है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को न केवल संरक्षण देता है।
सोशल मीडिया अफवाहों से रहें सावधान
सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर देशवासियों से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “हमारी सेनाओं का मनोबल बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। हमे एकजुट होकर शरारतपूर्ण कार्रवाइयों को बेनकाब करना है।
महाराणा प्रताप की वीरता को किया याद
मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की वीरता का भी उल्लेख किया, जो हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने देश के लिए कई कष्ट झेले, लेकिन उनकी संघर्षशीलता ने अकबर की विशाल सेना को भी हार मानने पर मजबूर कर दिया।








