बाढ़ से घिरे गांवों में कोबरा का आतंक- 18 दिनों में दो की मौत

  • चंदौली के धानापुर क्षेत्र में गंगा नदी उफान पर
  • नौघरा गांव के खेत में एक साथ दिखे 4 कोबरा
  • लगातार पानी भरने से सांप-बिच्छू घरों की ओर भाग रहे

चंदौली। गंगा नदी के पानी का बढ़ता जलस्तर चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक के गांवों के लिए आफत बन गया है। नौघरा सहित कई गांवों में बाढ़ का पानी घरों और खेतों तक पहुंच गया है। जलभराव से जहां खेत डूब गए हैं वहीं जहरीले जीव-जंतु भी बाहर निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में घुस आने लगे हैं।

सोमवार सुबह नौघरा गांव में खेत के बीच एक साथ चार कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ज्योति यादव नामक ग्रामीण महिला ने यह दृश्य देखा और तुरंत मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो कोबरा आमने-सामने फन फैलाकर फुफकार रहे हैं और दो अन्य पास में मौजूद हैं।

खेतों में चारा काटना भी हुआ जोखिम भरा

ज्योति यादव ने बताया कि गंगा का पानी उनके घरों तक आ गया है। बाढ़ के कारण जगह-जगह सांप और बिच्छू दिखाई दे रहे हैं। खेतों में चारा काटना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ का पानी भरने के कारण सांप और बिच्छू पास के पेड़ों व सड़कों पर डेरा जमा रहे हैं, जिससे ग्रामीण काफी डरे हुए हैं।

राकेश यादव उर्फ सुखई भाई ने बताया कि सांप खुलेआम मुख्य मार्गों और घरों के आस-पास घूम रहे हैं, इसलिए अंधेरा होने पर लोग घरों से बाहर निकलने में झिझक रहे हैं।

18 दिन में दो महिलाओं की जान ले चुका है कोबरा

ग्रामीणों की दहशत इसलिए भी बढ़ी हुई है क्योंकि कोबरा डसने की दो घटनाएं हाल ही में जानलेवा साबित हुई हैं। नेगुरा खुटहन बिंद बस्ती की सोनमति देवी (25) को नाग पंचमी के दिन कोबरा ने घर में काट लिया था, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसी तरह नौगढ़ तहसील के ललतापुर गांव में आशा देवी (40) खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थीं, तभी कोबरा ने उन्हें डस लिया। झाड़-फूंक और कई अस्पतालों में ले जाने के बावजूद रास्ते में उनकी मौत हो गई।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading