लखनऊ में ठंड और कोहरे का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

लखनऊ। लखनऊ में सुबह और शाम के समय ठंड के साथ गलन का अहसास बढ़ गया है। आज सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन सूरज उगते ही कोहरा धीरे-धीरे हटने लगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार आज शहर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहेगा।

वायु गुणवत्ता में सुधार, लेकिन अभी भी सतर्कता जरूरी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को शाम 4 बजे 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 200 दर्ज किया गया था, जो यलो लेवल में आता है। सोमवार सुबह AQI 176 के साथ मॉडरेट लेवल पर रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 40 प्रतिशत रही।

उत्तर प्रदेश में कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वांचल के उत्तरी जिलों और पश्चिमी यूपी के तराई इलाकों में अगले तीन दिनों के लिए घने से बहुत घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद दो दिन यलो अलर्ट प्रभावी रहेगा। लखनऊ में भी कोहरे का असर बना रहेगा।

आगामी दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और प्रदेश में चल रही पुरवा हवाओं के कारण अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल कोहरे में किसी राहत के संकेत नहीं हैं।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *