कानपुर में शीतलहर, स्कूल बंद और स्वास्थ्य पर असर

कानपुर। कानपुर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद हैं। डीएम ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया। शुक्रवार सुबह शहर में कोहरा कम रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान 7.2°C दर्ज किया गया।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, यूपी के सबसे ठंडे जिलों में कानपुर पांचवें स्थान पर रहा। अन्य जिलों में बाराबंकी 6°C, हरदोई 6°C, गोरखपुर 6.4°C और आजमगढ़ 6.9°C तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1°C कम 19.9°C रहा।

ठंड के चलते हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों में बढ़ोतरी हुई है। कार्डियोलॉजी में गुरुवार को 65 हार्ट अटैक मरीज भर्ती हुए, जबकि हैलट इमरजेंसी में ब्रेन स्ट्रोक के 15 मरीज आए। कार्डियोलॉजी में 6 और हैलट में 1 मरीज मृत अवस्था में लाया गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड और कोहरे की स्थिति में खास सुधार की उम्मीद नहीं है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति कम रहने से धुंध और कोहरा बना रहेगा।

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य रही और वाहनों की गति धीमी हो गई। सुबह हाईवे पर सन्नाटा देखने को मिला, लोग ठंड में घरों से निकलने में सतर्क दिखे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *