दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर समिति ने सौंपा ज्ञापन

अम्बेडकरनगर। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति ने जिला प्रशासन से कई अहम मांगें रखी हैं। समिति के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि त्योहार के दौरान व्यवस्थाओं की मजबूती बेहद जरूरी है।

सुरक्षा बल की तैनाती पर जोर

समिति अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक पंडाल पर एक पुरुष और एक महिला कांस्टेबल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। वहीं, समिति संरक्षक बाबा राम शब्द यादव और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चिंताएं व्यक्त कीं। उनका कहना था कि मेले के दौरान चौराहों और तिराहों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहना चाहिए।

फव्वारा तिराहे पर विशेष निगरानी

ज्ञापन में मांग की गई कि फव्वारा तिराहे पर हर 6 घंटे पर अलग-अलग पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

यातायात और गश्त की व्यवस्था

समिति ने नवरात्रि के पहले दिन से ही भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही सप्तमी से नवमी तक शाम 7 बजे से रात 1 बजे तक नियमित पुलिस गश्त कराने का सुझाव दिया गया।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading