लखनऊ विकास प्राधिकरण की जनता अदालत में गूंजीं फरियादें

  • जनता अदालत में फरियादियों ने वर्षों पुरानी समस्याएं रखीं

  • 46 साल पहले खरीदे प्लॉट पर अब तक नहीं मिला कब्जा

  • 2018 में पैसा जमा, 5 साल से रजिस्ट्री के लिए भटक रहे लोग

लखनऊ । लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में गुरुवार को आयोजित जनता अदालत में वर्षों से लंबित जमीन विवाद और प्राधिकरण की अनदेखी की तस्वीरें सामने आईं। फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपने दुखड़े रखे, जिसमें दशकों पुराने प्लॉट पर कब्जा न मिलना और जमा धनराशि के बाद भी रजिस्ट्री न होना प्रमुख मुद्दे रहे।

जनता अदालत के दौरान महानगर निवासी रितेश कुमार ने बताया कि उनके दादाजी ने 1979 में रहीम नगर क्षेत्र में एक प्लॉट खरीदा था, जिसकी विधिवत रजिस्ट्री भी हुई थी। परंतु दशकों बाद जब निर्माण की योजना बनी तो सामने आया कि प्लॉट पर किसी और ने कब्जा कर निर्माण कर लिया है। अधिकारियों ने इस गंभीर मुद्दे पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसी प्रकार दुबग्गा निवासी श्यामजी ने शिकायत की कि उन्होंने 2018 में हरदोई रोड योजना के तहत LDA में पैसे जमा कर आवास लिया था, लेकिन रजिस्ट्री के लिए पिछले पांच वर्षों से चक्कर काट रहे हैं। हर बार नए दस्तावेज की मांग कर मामला टाल दिया जाता है। अब थक-हार कर जनता अदालत का सहारा लिया है।

वहीं, अलीगंज के मोहम्मद शादाब ने बताया कि उनके घर के पास अवैध अपार्टमेंट का निर्माण हो रहा है और बिल्डर स्थानीय लोगों को परेशान कर रहा है। इस मामले पर भी अफसरों ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading