उर्स मेले की तैयारी को लेकर डीएम की अध्यक्षता में समन्वय बैठक सम्पन्न

  • मेले में 24 घंटे सफाई, स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल मेडिकल यूनिट और बिजली व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
  • सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात, सिविल ड्रेस में भी रहेंगे पुलिसकर्मी, सीसीटीवी से निगरानी
  • खोया-पाया केंद्र स्थापित होंगे, सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश

अम्बेडकरनगर। आगामी किछौछा शरीफ उर्स मेले को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा किछौछा दरगाह कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि : डीएम
बैठक में डीएम अनुपम शुक्ला ने उपस्थित पदाधिकारियों से श्रद्धालुओं की समस्याएं और सुझाव जाने। उन्होंने विगत वर्षों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को सुधारात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की व्यवस्था पहले से बेहतर और समन्वित प्रयासों पर आधारित होनी चाहिए।

स्वच्छता रहेगी केंद्र में, दिन-रात होगी सफाई
नगर पंचायत किछौछा के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पूरे मेला परिसर में सफाई कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए। चूना छिड़काव, फॉगिंग, गीले कचरे की सफाई और रात में भी नियमित रूप से सफाई कराने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चौबीसों घंटे सतत रूप से संचालित रहनी चाहिए।

स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध, लगेगा मोबाइल कैंप
मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए गए कि मेले के विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। आवश्यकता अनुसार चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ व दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सीय सहायता देने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading