धोनी की कप्तानी में CSK को मिल सकता है नया ओपनर

  • ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में CSK की निगाहें युवा बल्लेबाज पर
  • मुंबई के होनहार ओपनर को मिल सकता है IPL में बड़ा मौका
  • चेन्नई सुपर किंग्स की ट्रायल में दिखाया दम, टीम में शामिल होने की अटकलें तेज

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की चोट के बाद उनकी जगह मुंबई के 17 वर्षीय युवा ओपनर आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक CSK की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ऋतुराज गायकवाड़ पूरे टूर्नामेंट से बाहर

ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर की वजह से आईपीएल 2024 के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी संभाल रहे हैं।

CSK ने ट्रायल के लिए बुलाया था आयुष को

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स ने दो हफ्ते पहले आयुष म्हात्रे को ट्रायल के लिए बुलाया था। उनकी बल्लेबाजी से प्रभावित होकर टीम ने उन्हें गायकवाड़ की जगह शामिल करने का फैसला किया हो सकता है।

आयुष म्हात्रे का डोमेस्टिक क्रिकेट रिकॉर्ड

  • आयुष ने मुंबई के लिए 9 फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, जिनमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है।
  • 7 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने नागालैंड के खिलाफ 181 रनों की पारी खेली।
  • विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ 148 रन बनाए।
  • 2024 के अंडर-19 एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जहाँ उन्होंने 3 मैचों में 55 रन बनाए।

ईरानी ट्रॉफी में किया था डेब्यू

पिछले साल ईरानी ट्रॉफी में म्हात्रे ने शेष भारत के खिलाफ मुंबई रणजी टीम के लिए डेब्यू किया था। वह सलामी बल्लेबाज के रूप में खेले।

संघर्षों से भरा रहा आयुष का सफर

  • आयुष का घर मुंबई से 46 किलोमीटर दूर विरार में है। वह रोज सुबह 5 बजे ट्रेन पकड़कर ओवल मैदान पहुँचते थे।
  • 13 साल की उम्र में ही उन्हें साईनाथ स्पोर्ट्स क्लब की सीनियर टीम में शामिल किया गया।
  • 6 साल की उम्र में क्रिकेट शुरू किया, लेकिन 10 साल की उम्र से गंभीरता से प्रैक्टिस की।
  • उनके दादा लक्ष्मीकांत नाइक उन्हें प्रैक्टिस के लिए ले जाते थे।

परिवार ने किया सपोर्ट

आयुष के पिता योगेश म्हात्रे वसई कॉर्पोरेशन बैंक में क्लर्क हैं। एक समय परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने आयुष को इसका एहसास नहीं होने दिया, ताकि वह अपने खेल पर फोकस कर सके।

Related Posts

डेमियन मार्टिन मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती

ब्रिस्बेन। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को मस्तिष्क झिल्ली में सूजन (मेनिन्जाइटिस) के कारण ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में वे इंड्यूस्ड कोमा में हैं…

Continue reading
मेलबर्न टेस्ट से स्टार्क और इंग्लिश पेसर्स को ICC रैंकिंग में बड़ा फायदा

बुधवार को जारी ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को मेलबर्न में खेले गए चौथे एशेज टेस्ट से फायदा मिला। मुख्य बिंदु: जोश टंग का फायदा गस…

Continue reading