बलदेव: अग्रसेन जयंती महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

मथुरा/बलदेव — बलदेव में गुरुवार को अग्रवाल सेवा समिति के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। अग्रवाल रिसोर्ट में संपन्न इस महोत्सव की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सादाबाद विधायक देवेंद्र अग्रवाल, संत शिरोमणि बालयोगी महाराज और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव ने महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण करके की।

मुख्य अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के समकालीन और भगवान राम के पुत्र कुश की 34वीं संतान थे। उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को प्रेरणा स्रोत बताया गया और अग्र समाज को एकजुट रहने और एक-दूसरे की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।

महोत्सव में बाल कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों, बाल कलाकारों और अग्र बन्धुओं को उपहार और पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ के माध्यम से प्रथम इनाम रेफ्रिजरेटर, द्वितीय इनाम वाशिंग मशीन और तृतीय इनाम LED टीवी सहित सैकड़ों आकर्षक इनाम वितरित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद अग्रवाल ने की, जबकि संचालन संजीव अग्रवाल, पवन गोयल और बलदेव अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित विनोद गर्ग, सुनील गर्ग, डिंपल गोयल, जितेंद्र गर्ग, आशीष गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, राजीव अग्रवाल, पदम अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, अतुल जिंदल और राकेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading