लखनऊ में साइबर ठगों ने 1.83 करोड़ की ठगी

  • लखनऊ में साइबर जालसाजों ने 1.83 करोड़ की ठगी की
  • कारोबारी से 1.5 करोड़ और बुजुर्ग दंपती से 33 लाख रुपये हड़पे गए
  • ट्रेडिंग और क्रेडिट कार्ड के नाम पर की गई ठगी

लखनऊ। शहर में साइबर जालसाजों ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 1.83 करोड़ रुपये की ठगी की है। कारोबारियों और बुजुर्ग दंपती को मोटे मुनाफे का झांसा देकर बड़ी रकम हड़पी गई। पीड़ितों ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

पहला मामला: कारोबार से 1.5 करोड़ की ठगी

गोमतीनगर विस्तार निवासी कारोबारी पंकज भार्गव ने बताया कि 22 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने वॉट्सऐप कॉल कर खुद को स्टॉक एक्सपर्ट बताया। जालसाजों ने ‘वेंचरा सिक्योरिटीज वीआईपी स्ट्रेटजी ग्रुप’ से जोड़ने का झांसा देकर एप डाउनलोड कराया। फर्जी मुनाफा दिखाकर 13 बार में लगभग 1.5 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। जब पंकज ने पैसे निकालने की कोशिश की तो टैक्स के नाम पर अतिरिक्त रकम की मांग हुई। मना करने पर आरोपी ने वॉट्सऐप और एप से ब्लॉक कर दिया।

ये भी पढ़ें-लखनऊ के ITI अलीगंज में मारुति सुजुकी का जॉब फेयर

दूसरा मामला: बुजुर्ग दंपती से क्रेडिट कार्ड ठगी

विवेकखंड गोमतीनगर के करन सिंह और उनकी पत्नी को एक कॉल के बाद क्रेडिट कार्ड कंपनी का कर्मचारी बताकर ठगी का शिकार बनाया गया। अज्ञात नंबर से भेजे गए एप्लिकेशन लिंक (एपीके फाइल) को डाउनलोड करने पर 11 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद पत्नी के मोबाइल हैक कर 22.21 लाख रुपये और निकाल लिए गए।

पुलिस की जांच जारी

साइबर थाना के इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading