इकाना स्टेडियम के बाहर फिर दिखा खतरनाक स्टंट

  • चलती कार से दरवाजे खोलकर किया गया स्टंट
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
  • इकाना स्टेडियम बना स्टंटबाजों का नया अड्डा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित इकाना स्टेडियम के बाहर एक बार फिर खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक चलती अर्टिगा कार के दरवाजे खोलकर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, वीडियो में प्रयुक्त वाहन की भी शिनाख्त की जा रही है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब इकाना स्टेडियम के बाहर इस तरह का स्टंट सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार इस इलाके में स्टंटबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

पुलिस ने कहा कि ऐसे स्टंट न केवल खुद स्टंट करने वालों के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकते हैं। अधिकारियों ने दोहराया कि सड़क पर इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया की सनक में जोखिम उठा रहे युवा
हालांकि पुलिस की सख्ती के बावजूद युवा वर्ग में रील बनाने का क्रेज थम नहीं रहा। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और लाइक्स के लिए युवक जान की परवाह किए बिना ऐसे जोखिमभरे स्टंट कर रहे हैं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और लोकप्रियता के लिए अपनी जान खतरे में न डालें।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading