दीपिका पादुकोण को मिलेगा 2026 हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान

  • दीपिका पादुकोण को मिलेगा 2026 हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार
  • पहली भारतीय अभिनेत्री जिन्हें यह सम्मान मिलेगा
  • इंस्टाग्राम पर दीपिका ने जताया आभार

मुंबई। भारतीय सिनेमा की मशहूर अदाकारा दीपिका पादुकोण को 2026 हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय बनी हैं, जिन्हें मोशन पिक्चर्स कैटेगरी में यह ऐतिहासिक सम्मान दिया जाएगा।

इस घोषणा के बाद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस सम्मान के लिए आभार जताते हुए प्रतिक्रिया दी है। हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा 2 जुलाई को यह आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया के माध्यम से घोषित किया गया।

दिग्गज सितारों की लिस्ट में दीपिका
दीपिका के साथ इस लिस्ट में हॉलीवुड के चर्चित सितारे जैसे टिमोथी चालमेट, रेचल मैकएडम्स, डेमी मूर, रामी मालेक, एमिली ब्लंट और स्टेनली टुची जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

पहली बार भारतीय को मिल रहा यह सम्मान
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम, कैलिफोर्निया का एक प्रतिष्ठित टूरिस्ट स्पॉट है जहां 2800 से ज्यादा इंटरनेशनल सेलेब्रिटीज को अब तक यह स्टार सम्मान मिल चुका है। दीपिका इस सम्मान को पाने वाली पहली भारतीय मूल की अभिनेत्री हैं। हालांकि, 1960 में भारतीय मूल के अभिनेता साबू दस्तगीर को भी यह स्टार मिला था, लेकिन तब वह अमेरिकी नागरिक बन चुके थे।

दीपिका की ग्लोबल उपलब्धियां
दीपिका ने 2017 में हॉलीवुड फिल्म XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2018 में टाइम मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शुमार किया।

  • वह TIME100 अवॉर्ड प्राप्त कर चुकी हैं।

  • फीफा वर्ल्ड कप 2022 फाइनल में ट्रॉफी अनवील करने वाली वह पहली भारतीय बनीं।

  • ग्लोबल फैशन ब्रांड Louis Vuitton और Cartier का चेहरा भी रह चुकी हैं।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading