डेलहीवरी का बड़ा कदम: ₹1,407 करोड़ में खरीदेगी ईकॉम एक्सप्रेस

  • ईकॉम एक्सप्रेस के 99.4% शेयर खरीदने को डेलहीवरी बोर्ड की मंजूरी

  • अधिग्रहण की कुल डील ₹1,407 करोड़ की, डेलहीवरी को मिलेगा अमेजन-नायका जैसे बड़े क्लाइंट बेस का फायदा

  • डेलहीवरी का लक्ष्य—लॉजिस्टिक्स सेक्टर में अपना दायरा और ग्राहक सेवा क्षमता बढ़ाना

मुंबई | भारत की प्रमुख थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स कंपनी डेलहीवरी ने ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड को ₹1,407 करोड़ में खरीदने की घोषणा की है। कंपनी के बोर्ड ने शनिवार को इस सौदे को मंजूरी देते हुए ईकॉम एक्सप्रेस के 99.4% शेयर हासिल करने का फैसला किया।

प्रमुख बिंदु:

  • सौदे का उद्देश्य: डेलहीवरी का पैमाना बढ़ाना और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना।
  • ईकॉम एक्सप्रेस का नेटवर्क: अमेजन, मीशो और नाइका जैसे बड़े क्लाइंट्स के साथ पूरे भारत में एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाएं।
  • डेलहीवरी का मार्केट कैप: ₹19.46 हजार करोड़ (4 अप्रैल तक)।

कंपनी की पृष्ठभूमि:

  • डेलहीवरी: 2011 में स्थापित, मई 2022 में ₹5,235 करोड़ के आईपीओ के साथ स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट हुई।
  • ईकॉम एक्सप्रेस: 2012 में स्थापित, अनलिस्टेड कंपनी जो ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स में मजबूत उपस्थिति रखती है।

Related Posts

YouTube की सर्विस ठप, लाखों यूजर्स प्रभावित

सुबह 6:20 से 8 बजे तक सर्विस प्रभावित मोबाइल एप पर “Something went wrong” मैसेज अमेरिका में 2.83 लाख, भारत में 18 हजार से ज्यादा शिकायतें दुनिया के सबसे पॉपुलर…

Continue reading
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 83,734 और निफ्टी 25,819 पर बंद

मुंबई। 18 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE Sensex 283 अंकों की तेजी के साथ 83,734 पर बंद हुआ, जबकि Nifty 50 94 अंक चढ़कर…

Continue reading