लखनऊ में घना कोहरा और ट्रेनें लेट, नए साल की ठंड से मिली थोड़ी राहत

लखनऊ। नए साल की सुबह धूप निकलने से राजधानी लखनऊ में ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन अगले दिन शुक्रवार, 2 जनवरी की सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 7 बजे तक दृश्यता केवल 100 मीटर रही। दिन में धूप निकलने की संभावना है और अगले 48 घंटे में गलन और बढ़ने की संभावना है।

नए साल की रात राजधानी में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था। आर्द्रता औसतन 87 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले सात दिनों तक ऐसा मौसम जारी रहने की संभावना है।

ट्रेन यात्रियों को झटका:
लखनऊ से आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनें और यहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनें घने कोहरे के चलते निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। प्रमुख ट्रेनें और देरी इस प्रकार रही:

  • गोरखधाम एक्सप्रेस – 12 घंटे 26 मिनट लेट
  • तेजस एक्सप्रेस – 8 घंटे 55 मिनट लेट
  • शताब्दी एक्सप्रेस (12004) – 1 घंटा 48 मिनट लेट
  • आगरा–लखनऊ इंटरसिटी (12180) – 6 घंटे 10 मिनट लेट
  • कोटा–पटना एक्सप्रेस (13240) – 7 घंटे 44 मिनट लेट
  • मरुधर एक्सप्रेस (14866) – 3 घंटे 54 मिनट लेट
  • कैफियात एक्सप्रेस (12226) – 6 घंटे 37 मिनट लेट
  • वैशाली एक्सप्रेस (15566) – 5 घंटे 50 मिनट लेट
  • फरक्का एक्सप्रेस (15734) – 7 घंटे 7 मिनट लेट

यात्री और रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *