डिप्टी सीएम केशव मौर्य का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 2047 तक यूपी में सपा के सत्ता में आने की कोई संभावना नहीं है, वहीं देश में भी 2047 तक कांग्रेस के आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 2047 तक यूपी और देश को विकसित बनाना सपा और कांग्रेस के विजन और बूते की बात ही नहीं है।

डिप्टी सीएम ने सपा के PDA फॉर्मूले पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा के लोग सिर्फ PDA की बात करते हैं, लेकिन इनका PDA दरअसल “परिवार डेवलपमेंट एजेंसी” है। मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा अगर गुंडों का साथ छोड़ दे, तो पार्टी अपने आप खत्म हो जाएगी।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केशव मौर्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयानों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी सदन में बोलते हैं, तो ऐसा नहीं लगता कि वे दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हैं और संसद की कार्यवाही में बाधा डालते हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि यही हाल उत्तर प्रदेश विधानसभा में सपा का है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेता प्रतिपक्ष के दौर के भाषणों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका कैसी होनी चाहिए, यह उस समय देखने को मिलता था। उन्होंने यह भी कहा कि जब सपा की सरकार थी, तब राज्यपाल के अभिभाषण पर भाजपा की प्रतिक्रिया हमेशा मर्यादित और लोकतांत्रिक रही।

Related Posts

लखनऊ में विज्ञापन एजेंसियों पर नगर निगम की सख्ती

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। शहर की 158 विज्ञापन एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का विज्ञापन शुल्क…

Continue reading
विधानसभा सत्र के चलते लखनऊ में सुरक्षा कड़ी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का प्रथम सत्र चलने के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विधानसभा और लोकभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *