महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के मंदिरों में भक्ति की बयार

  • जनपद के प्रमुख मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन
  • भजन-कीर्तन, आरती और दीप प्रज्वलन से भक्तिमय वातावरण
  • वाल्मीकि के जीवन और शिक्षाओं से मिली आत्मपरिवर्तन की प्रेरणा

अंबेडकरनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार को जनपद के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर दिनभर भक्ति, श्रद्धा और सांस्कृतिक समरसता का माहौल देखने को मिला। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में अखंड रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण जैसे आयोजनों ने भक्तों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान की।

प्रमुख मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

जनपद मुख्यालय सहित अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, आलापुर, बसखारी, जहांगीरगंज, भीटी, कटेहरी, समसपुर और रामनगर सहित सभी प्रमुख कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। सुबह से देर शाम तक चले पाठ कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और धर्मग्रंथों के श्रवण का लाभ लिया।

भक्ति-संगीत में डूबी रही फिजा

स्थानीय भजन मंडलियों द्वारा प्रस्तुत रामचरितमानस के पदों और भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। मंदिर प्रांगणों में घंटा-घड़ियाल की गूंज और आरती के स्वर दूर-दूर तक सुनाई दिए। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन कर आरती में भाग लिया और भगवान राम के चरणों में पुष्प अर्पित किए।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading