क्या फरहान की प्लानिंग थी पहले से? या मौके पर लिया गया फैसला?

  • पुलिस रिमांड के दौरान पेशाब का बहाना बनाकर फरहान ने की भागने की कोशिश
  • SI की रिवॉल्वर छीनने के प्रयास में चली गोली, पैर में लगी
  • हमीदिया अस्पताल में कराया गया भर्ती, पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई

भोपाल । भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हिंदू छात्राओं से गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग के मुख्य आरोपी फरहान को पुलिस कस्टडी के दौरान गोली लगी। घटना तब हुई जब उसने सब-इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनने की कोशिश की। छीनाझपटी में चली गोली फरहान के पैर में लगी। उसे हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब उस पर हत्या के प्रयास का भी केस दर्ज हुआ है।

रिमांड पर ले जाते समय हुई घटना

शुक्रवार को अशोका गार्डन थाना पुलिस को फरहान की रिमांड मिली थी। रात करीब 11:30 बजे पुलिस उसे सीहोर जिले के बिलकिसगंज में एक अन्य आरोपी अबरार की तलाश के लिए ले जा रही थी। रास्ते में फरहान ने पेशाब करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और SI विजय बामने की रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चलने से वह घायल हो गया।

लड़कियों से रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप

फरहान एक कॉलेज से MBA कर रहा है और उस पर कई छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप हैं। पुलिस को उसके मोबाइल से मिले वीडियो में वह तीन लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार करते हुए दिख रहा है। एक अन्य वीडियो में वह इंदौर की एक पीड़िता को सिगरेट से दागता हुआ नजर आया। पुलिस के अनुसार, फरहान ने पीड़िताओं को गांजा और शराब पिलाकर उनका शोषण किया और वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया।

पुलिस जांच जारी

इस मामले में अब तक कई आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जो फरहान के दोस्त बताए जाते हैं। पुलिस अब उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Posts

देश के किसी भी राज्य में मौसम अलर्ट जारी नहीं

देश में मौसम को लेकर राहत की खबर है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए किसी भी राज्य में कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि पहाड़ी राज्यों में ठंड…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर केंद्र सरकार का इनकार

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी रिहाई संभव नहीं है। सरकार ने कहा कि मेडिकल…

Continue reading