वीसी से होगी दीनू उपाध्याय की जमानत पर सुनवाई

  • सुरक्षा खतरे के मद्देनज़र वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी सुनवाई
  • पुलिस को वकीलों की वेशभूषा में अपराधियों के आने की आशंका
  • सुबह 11 बजे सीजेएम कोर्ट में होगी वीडियो सुनवाई

कानपुर। र्चित बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में जेल भेजे गए अधिवक्ता दीनू उपाध्याय की जमानत याचिका पर आज सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11 बजे होगी। पुलिस ने सुरक्षा कारणों और वकीलों के साथ संभावित टकराव को देखते हुए कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई की अपील की थी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने दी टकराव और खतरे की चेतावनी

एडवोकेट दीनू उपाध्याय को पिछले शुक्रवार को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी ने अपनी जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिस पर सीजेएम सूरज मिश्रा की अदालत में आज सुनवाई निर्धारित है।

डीसीपी पूर्वी की ओर से कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा गया कि दीनू की पेशी के दौरान कचहरी में उसकी सुरक्षा को गंभीर खतरा है। पुलिस को इनपुट मिला है कि कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अधिवक्ता की वेशभूषा में कोर्ट पहुंच सकते हैं और कोई अप्रिय घटना घट सकती है।

कोर्ट ने सुबह 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग की अनुमति दी

अदालत ने पुलिस की अर्जी पर सहमति जताते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई का आदेश दिया। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि सुनवाई के समय मामले के विवेचक केस डायरी के साथ कोर्ट में मौजूद रहें।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading