
- लोको पायलट को कैंटीन में खाना देने से किया मना
- कैंटीन के ठेकेदार और लोको पायलटों के बीच लाठी-डंडों से पिटाई
- आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की
लखनऊ। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में गुरूवार को एक बड़ा विवाद हुआ, जब लोको पायलट और कैंटीन ठेकेदार के बीच खाने को लेकर विवाद हो गया। मामला तब बढ़ गया जब कैंटीन में खाना देने से मना किया गया और इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
लोको पायलट का आरोप था कि वह अपनी 14 घंटे की ड्यूटी के बाद खाने के लिए कैंटीन पहुंचे, लेकिन ठेकेदार ने उन्हें खाना देने से मना कर दिया। इसके बाद बहस हुई और ठेकेदार ने उन्हें थप्पड़ मारा, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। कुछ समय बाद, कैंटीन के कर्मचारियों ने लोको पायलटों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया।
विवाद बढ़ने के बाद कई लोको पायलट धरने पर बैठ गए और रेल प्रशासन व लखनऊ प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि रेलवे प्रशासन ने उन्हें ठेकेदार से पिटवाया है और इसकी उचित जांच होनी चाहिए।
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस घटना के बाद बैठक की, जिसमें कर्मचारियों ने आरोपी ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और रनिंग रूम के इंचार्ज को हटाने की मांग की।








