जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने भूख हड़ताल कर की विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों ने मंगलवार को कैसरबाग स्थित पंचायत भवन पर अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अवैध वसूली और विकास कार्य न होने के आरोप लगाते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर ने बताया कि पिछले 3 साल का बजट पड़ा हुआ है, लेकिन कोई टेंडर नहीं हो रहा और विकास कार्य ठप हैं। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण अधूरा है और खुले नालों में गाय और भैंस गिर रही हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के सदस्य विधानसभा घेरेंगे।

सदस्य अनीता रावत ने कहा कि 3 सालों से कोई बजट पास नहीं हो रहा, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। अधिकारी सदस्यों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे जनता के लिए जरूरी कार्य रुक गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक है और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही बनी हुई है, इसलिए उन्होंने संघर्ष के रूप में भूख हड़ताल शुरू की है।

जिला पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की भी तैयारी की है।

Related Posts

लखनऊ हाईकोर्ट ने अवैध वसूली और भ्रष्टाचार का मुकदमा किया रद्द

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में हलचल मचाने वाले 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग के हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी निकांत जैन को बड़ी कानूनी राहत मिली है। लखनऊ हाईकोर्ट…

Continue reading
लखनऊ में मायावती पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *