कानपुर। कानपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर शुक्रवार को डॉक्टरों की गैरहाजिरी के कारण 16 शवों की लाइन लग गई। परिजन घंटों इंतजार करते रहे और हंगामा भी किया।
सुबह 10 बजे से तीन डॉक्टरों की ड्यूटी थी, लेकिन सिर्फ एक डॉक्टर ही समय पर पहुंच सकीं। बाकी दो डॉक्टर दोपहर 2 बजे तक नहीं आए। परिजनों की शिकायत पर CMO ने डॉक्टरों को फोन किया। डॉक्टरों ने कहा कि थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं।
इस घटना से पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया में देरी हुई और परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।








