लखनऊ। लखनऊ के कैंटोनमेंट सदर क्षेत्र स्थित नेहरू रोड स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में सुबह पुजारी जब पहुंचे, तो देखा कि दानपात्र गायब था। घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर प्रशासन ने CCTV फुटेज खंगाली, जिसमें चोरी करते हुए एक युवक स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
CCTV में दिखा कि युवक सीधे दानपात्र के पास गया, लेकिन उसे छूने से पहले उसने हनुमानजी की ओर देखा। उसके बाद दानपात्र के ऊपर रखी सामग्री हटाई और दोबारा हनुमानजी की ओर नजर डालते हुए दानपात्र उठा लिया। चोर ने जाते समय तीन कदम उल्टे पांव चलकर मंदिर से बाहर निकलने का प्रयास किया, मानो भगवान की ओर पीठ न करना चाहता हो। फुटेज में यह भी दिखा कि चोर नंगे पांव था, संभवतः बाहर जाने से पहले जूते या चप्पल उतार दी थीं।
मंदिर के पुजारी ने CCTV फुटेज पुलिस को सौंपते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








