अम्बेडकरनगर में कृषि यंत्रीकरण की ई-लाटरी संपन्न

अम्बेडकरनगर में वित्तीय वर्ष 2025-28 के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा इन-सीटू क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट योजनाओं के तहत 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों की जनपदीय ई-लाटरी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रशासन की निगरानी में उप कृषि निदेशक अश्विनी कुमार सिंह ने किया। दोपहर 12 बजे शुरू हुई प्रक्रिया में जनपद के सभी विकास खंडों के किसानों ने प्रत्यक्ष भागीदारी दी।

विकास खंडवार ई-लाटरी, किसानों को विस्तार से दी गई जानकारी

उप कृषि निदेशक ने ई-लाटरी की कार्यप्रणाली, चयन मानकों तथा सॉफ़्टवेयर आधारित रैंडमाइजेशन प्रक्रिया को किसानों के सामने विस्तार से बताया। इसके बाद विकास खंडवार ई-लाटरी चलाई गई। इस दौरान हॉल में मौजूद किसानों को हर चरण स्क्रीन पर दिखाया गया, जिससे प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रही।

14 कृषि यंत्रों के सापेक्ष 213 किसानों की ऑनलाइट बुकिंग

जनपद को विभिन्न श्रेणियों के कुल 14 कृषि यंत्र प्राप्त हुए थे। इनके लिए जनपद के 213 किसानों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। यंत्रों के सापेक्ष प्राप्त आवेदन इस प्रकार रहे—

रोटावेटर: 2 के सापेक्ष 6

हैरो: 1 के सापेक्ष 2

कल्टीवेटर: 1 के सापेक्ष 2

पावर टिलर: 1 के सापेक्ष 3

कस्टम हायरिंग सेंटर: 8 के सापेक्ष 197

चयन लक्ष्यानुसार जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा किया गया। चयनित किसानों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर चयन संदेश भेज दिया गया।

चयन न होने वाले किसानों की टोकन राशि वापस होगी

उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिन किसानों का चयन नहीं हुआ है, उनकी बुकिंग के समय जमा की गई टोकन राशि कृषि निदेशालय स्तर से नियमानुसार उनके पंजीकृत बैंक खातों में वापस की जाएगी। इसके लिए किसानों को किसी भी कार्यालय में संपर्क करने या आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *