देवबंद के होटल में तड़के फायरिंग से दहशत

सहारनपुर। Deoband क्षेत्र में रविवार तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेट हाइवे स्थित वीआईपी रोज होटल पर बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सुबह करीब चार बजे होटल पहुंचे इन युवकों ने पहले रिसेप्शन पर कमरा मांगा, लेकिन जब कर्मचारियों ने सभी से पहचान पत्र (आईडी) मांगा तो विवाद शुरू हो गया। एक युवक द्वारा आईडी देने के बाद अन्य साथियों से भी पहचान पत्र मांगे जाने पर वे गाली-गलौज करने लगे और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। शोर सुनकर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने होटल में रखे लैपटॉप समेत अन्य सामान में जमकर तोड़फोड़ की।

इसके बाद युवक बाहर निकल गए और गुस्से में होटल पर करीब छह राउंड फायरिंग कर दी, जिससे होटल के शीशे चकनाचूर हो गए और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। फायरिंग के दौरान दहशत में आए कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए कमरों में छिप गए। घटना के बाद भी आरोपी करीब एक घंटे तक होटल के बाहर डटे रहे, जिससे इलाके में भय का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों में कुछ स्थानीय युवक शामिल हैं, जो कथित तौर पर एक गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं, जबकि एक आरोपी हरियाणा का निवासी बताया गया है। होटल मालिक विपिन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आईडी को लेकर हुए विवाद के बाद युवकों ने हमला और फायरिंग की, जिससे होटल को भारी नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।

Related Posts

हैदराबाद कॉन्सर्ट में अर्पित बाला का गुस्सा, फैन पर थूका; वीडियो वायरल

हैदराबाद। Arpit Bala के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान विवाद खड़ा हो गया, जब उन्होंने एक दर्शक की हरकत पर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए उस पर थूक दिया। यह…

Continue reading
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

मुंबई। Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 (धुरंधर: द रिवेंज) ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए नया इतिहास रच दिया है। फिल्म दुनियाभर में 1,226.44 करोड़ रुपए का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *