अहिरौली थाने में छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अहिरौली थाने में बुधवार को छात्राओं के लिए शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, तिवारीपुर की छात्राओं ने भाग लिया।

भ्रमण के दौरान छात्राओं को थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई। महिला आरक्षी रीता सोनकर ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।इसमें 1090, 1098 और 112 जैसे नंबरों के उपयोग और महत्व को सरल तरीके से समझाया गया।

छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली के बारे में भी बताया गया।उन्हें आगंतुकों से बातचीत की प्रक्रिया, एफआईआर दर्ज करने की विधि और अभियुक्तों की गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी दी गई। सभी पहलुओं को व्यवहारिक उदाहरणों के साथ समझाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में कानूनी जानकारी बढ़ाना और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना रहा। साथ ही उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे। पुलिस टीम ने उनके सवालों के जवाब देकर आवश्यक जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button