5 राज्यों में चुनावी सरगर्मी तेज: राहुल गांधी केरल दौरे पर

नई दिल्ली। भारत में अप्रैल में होने वाले 5 राज्यों के चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। सभी दलों के नेता लगातार रैलियां, जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं।

केरल में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज केरल दौरे पर हैं। कोट्टायम में उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (FCRA) में प्रस्तावित संशोधन गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस संशोधन के जरिए केवल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को ही विदेशी फंड प्राप्त करने की अनुमति दी जाएगी, जबकि अन्य संगठनों पर रोक लग सकती है।

राहुल गांधी ने कहा कि “RSS में ऐसी क्या खास बात है कि उनके लिए अलग नियम बनाए जा रहे हैं? वे नफरत फैलाते हैं और समाज को बांटते हैं।”

इससे पहले पतनमतिट्टा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय दबाव में काम कर रहे हैं।

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा के दौरान भाजपा पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच विवाद पैदा कर रही है। ममता ने कहा कि “चुनाव के बाद भाजपा गैस और नकद सहायता बंद कर देगी। उनका मकसद देश को लूटना है।”

असम में पीएम मोदी की कार्यकर्ताओं से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में बीजेपी कार्यकर्ताओं से नमो ऐप के जरिए ऑनलाइन संवाद किया और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

केरल में घर से वोटिंग की शुरुआत

केरल में मतदान प्रक्रिया के तहत विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। जो मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए पोस्टल बैलेट के जरिए घर से वोटिंग की सुविधा दी जा रही है।

तमिलनाडु में नामांकन दाखिल

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चेन्नई की कोलाथुर सीट से नामांकन दाखिल किया।

वहीं टीवीके प्रमुख विजय ने पेरम्बूर सीट से पर्चा भरा।

भाजपा का चुनाव आयोग से शिकायत

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। पार्टी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है और मतदाताओं को धमकाया जा रहा है।

Related Posts

सोनम कपूर बनीं दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म; बॉलीवुड में जश्न का माहौल

मुंबई। सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर खुशियों ने फिर दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने 29 मार्च को मुंबई में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। इस खुशखबरी के…

Continue reading
ट्रक-बस की टक्कर, 14 घायल, 9 की हालत गंभीर

कानपुर। कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कानपुर-सागर हाईवे पर शम्भूहा पुल के पास ट्रक और प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *