भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

  • हर बूथ को सशक्त बनाने पर दिया ज़ोर, चुनावी रणनीति पर चर्चा
  • कार्यकर्ताओं को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार का आह्वान
  • पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना, पारदर्शिता को बताया भाजपा की पहचान

अंबेडकरनगर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने शनिवार को संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर अहम बैठक की। वह यहां भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी कार्यकर्ताओं के बल पर देश और प्रदेश में मजबूत स्थिति बनाई है। ऐसे में अब पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ को सशक्त बनाकर आगामी चुनावों की तैयारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय मजबूती से ही लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा होती है और इसी मार्ग पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

घर-घर तक योजनाओं की जानकारी देने की अपील
विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि ऐसे पात्र लोगों को चिन्हित करें जो अभी तक सरकारी योजनाओं से वंचित हैं और उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराएं।

पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
मीडिया से बातचीत में प्रदेश उपाध्यक्ष ने पूर्ववर्ती सरकारों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले योजनाओं का लाभ बिचौलियों तक ही सीमित रहता था, जबकि वर्तमान सरकार ने डिजिटल और पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से लाभार्थियों को सीधे योजनाओं से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading