लखनऊ में तड़के पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़- दोनों आरोपी गिरफ्तार

  • तड़के गश्त के दौरान संदिग्ध बाइक सवार पर पड़ा पुलिस का शक
  • रोकने पर बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाब में घायल कर पकड़ा गया
  • दूसरे आरोपी ने भी की फायरिंग, सहारा पुल के पास मुठभेड़ में दबोचा गया

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ट्रांस गोमतीनगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस और दो शातिर लुटेरों के बीच अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने हाल ही में कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

बिना नंबर प्लेट की बाइक से जा रहा था संदिग्ध, पुलिस को देख की फायरिंग

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने जानकारी दी कि सुबह करीब 3 बजे पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से संदिग्ध रूप से घूमता मिला। रोकने की कोशिश करने पर युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई और उसे दबोच लिया गया।

दूसरे साथी ने सहारा पुल के पास की फायरिंग, पुलिस ने किया घायल कर गिरफ्तार

पहले बदमाश को पकड़ने के बाद पुलिस जब उसके साथी की तलाश में आगे बढ़ी तो सहारा पुल के पास दूसरा बदमाश दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जैसे ही उसे रोका, उसने भी फायरिंग शुरू कर दी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading