
- सोने का भाव ₹39 गिरकर ₹93,619 प्रति 10 ग्राम हुआ
- चांदी ₹338 सस्ती होकर ₹95,250 प्रति किलो पर पहुंची
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹95,660 और मुंबई में ₹95,510
नई दिल्ली। आज देशभर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹39 सस्ता होकर ₹93,619 पर आ गया है। कल इसकी कीमत ₹93,658 थी। वहीं चांदी ₹338 गिरकर ₹95,250 प्रति किलो पर पहुंच गई है।
गौरतलब है कि 21 अप्रैल को सोना ₹99,100 प्रति 10 ग्राम और 28 मार्च को चांदी ₹1,00,934 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर थी।
प्रमुख शहरों में सोने की ताज़ा कीमतें (22 और 24 कैरेट)
दिल्ली: ₹87,700 (22 कैरेट), ₹95,660 (24 कैरेट)
मुंबई: ₹87,550 (22 कैरेट), ₹95,510 (24 कैरेट)
कोलकाता: ₹87,550 (22 कैरेट), ₹95,510 (24 कैरेट)
चेन्नई: ₹87,550 (22 कैरेट), ₹95,510 (24 कैरेट)
भोपाल: ₹87,600 (22 कैरेट), ₹95,560 (24 कैरेट)
एक्सपर्ट्स का अनुमान: ₹85,000 तक आ सकता है सोना
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव में नरमी और भारत-पाक सीजफायर के चलते गोल्ड की कीमतों में दबाव बना है। इससे शॉर्ट टर्म में 10 ग्राम सोना ₹85,000 तक गिर सकता है। हालांकि इसके बाद कीमतों में फिर से तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।
2025 में अब तक ₹17,457 महंगा हो चुका है सोना
1 जनवरी 2025 से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹76,162 से बढ़कर ₹93,619 पर पहुंच गया है, यानी इसमें ₹17,457 की तेजी आई है। चांदी ₹86,017 से ₹95,250 प्रति किलो हो गई है। पिछले वर्ष 2024 में सोना ₹12,810 महंगा हुआ था।
ये भी पढ़ें-BEL का शेयर 52-वीक हाई पर- निवेशकों में दिखा भरोसा
खरीदारी से पहले हॉलमार्क जरूर जांचें
गोल्ड खरीदते समय ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क जरूर देखें। हॉलमार्क वाला गोल्ड 6 अंकों के HUID (Hallmark Unique Identification Number) के साथ आता है, जो यह प्रमाणित करता है कि सोना कितने कैरेट का है। उदाहरण के लिए – AZ4524।








