कानपुर बस अड्डे पर फतेहपुर का युवक नाबालिग को लेकर पकड़ा गया

  • फतेहपुर का युवक 16 वर्षीय नाबालिग को लेकर भागा
  • कानपुर झकरकटी बस अड्डे पर बजरंग दल ने पकड़ा
  • अहमदाबाद ले जाकर धर्मांतरण व निकाह की थी योजना

कानपुर। झकरकटी बस अड्डे पर गुरुवार देर रात एक नाबालिग लड़की को लेकर भाग रहे फतेहपुर निवासी युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। युवक 16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अहमदाबाद ले जा रहा था।

पूछताछ में सामने आया कि युवक लड़की को शादी के बहाने साथ ले जा रहा था और अहमदाबाद में उसका धर्मांतरण करा कर निकाह करना चाहता था। युवक के पास से कानपुर से अहमदाबाद की ट्रेन का टिकट भी मिला।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों को कर्नलगंज थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वह थाने पहुंच गए।

मोहल्ले से बहला-फुसलाकर भगाया

फतेहपुर के कृष्ण बिहारी नगर निवासी 22 वर्षीय तासुब उर्फ ओवैस मोहल्ले की ही 16 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर गुरुवार रात को लेकर फरार हो गया। रात करीब 12 बजे लड़की अपने घर से बैग, मोबाइल और नकदी लेकर निकली और युवक ने उसे मोहल्ले के बाहर से रिसीव किया।

दोनों रोडवेज बस से कानपुर पहुंचे और झकरकटी बस अड्डे से सेंट्रल स्टेशन की ओर बढ़ने ही वाले थे कि तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी।

अहमदाबाद में धर्मांतरण कर निकाह की थी योजना

बजरंग दल की पूछताछ में खुलासा हुआ कि तासुब अहमदाबाद के बापूनगर में नाबालिग का धर्मांतरण कराकर उससे निकाह करना चाहता था। उसके पास से अहमदाबाद की ट्रेन का रिजर्वेशन टिकट भी मिला।

पुलिस के हवाले, मेडिकल और FIR की तैयारी

कर्नलगंज पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मामले की सूचना फतेहपुर कोतवाली पुलिस को दी गई। जल्द ही फतेहपुर पुलिस आरोपी और पीड़िता को लेकर जाएगी, जहां लड़की के पिता की तहरीर पर FIR दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

परिजनों को पुलिस कॉल से हुई जानकारी

नाबालिग के पिता को शुक्रवार तड़के पुलिस का कॉल आया, तब उन्हें बेटी के घर से गायब होने की जानकारी मिली। बेटी के भगाए जाने की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत कानपुर पहुंचे और युवक पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading