लखनऊ में ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग, 1 करोड़ का नुकसान

लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज कस्बे में रविवार देर रात ऑटो पार्ट्स की एक बड़ी दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 50 फीट ऊपर तक उठीं, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन करीब 1 करोड़ रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

 शॉर्ट सर्किट से लगी आग

फायर ब्रिगेड की प्रारंभिक जांच में पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। गोसाईगंज के सुल्तानपुर रोड पर मोहम्मद आमीन की शादाब मोटर्स नाम से ऑटो पार्ट्स की दुकान है। शनिवार रात करीब 9 बजे आमीन दुकान बंद कर घर चले गए थे। आधी रात करीब 1 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें उठती देख उन्हें सूचना दी।

 आग पर काबू पाने में लगीं 5 दमकल गाड़ियां

सूचना मिलते ही गोसाईगंज फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। इसके बाद पीजीआई और गोमतीनगर फायर स्टेशन से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। तीनों फायर स्टेशनों से पहुंचीं कुल पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यातायात रहा प्रभावित

दमकल की गाड़ियां सड़क पर खड़ी करने से सुल्तानपुर रोड पर करीब ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान सुल्तानपुर से लखनऊ आने वाली लेन को बंद कर दिया गया और वाहनों को दूसरी लेन से गुजारा गया

कारोबारी को भारी नुकसान

करीब 30 साल से दुकान चला रहे मोहम्मद आमीन ने बताया कि आग में दुकान का पूरा सामान और एक बाइक जल गई। अनुमानित तौर पर लगभग 1 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। हादसे के समय आमीन व उनके परिजन खुद भी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तेज लपटों के कारण सफल नहीं हो सके।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading